Etawah Auraiya News: बारिश में ट्यूबवेल की कोठरी जमीन में धंसी, लाखों का नुकसान
इटावा औरैया, अगस्त 16 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र के गांव तमेरा में रविवार दोपहर करीब दो बजे एक निजी नलकूप की पुरानी बोरिंग अचानक धंस गई। बोरिंग के ऊपर बनी ट्यूबवेल की कोठरी भरभराकर जमीन में समा गई। कोठरी की दीवारों और छत की ईंटें आसपास बिखर गईं। हादसे में कोठरी के अंदर रखा खाद, कृषि सामग्री और अन्य सामान मलबे में दब गई। ग्राम कुरसेना के उदयवीर सिंह के तमेरा स्थित खेत में ट्यूबवेल की कोठरी बनी हुई थी। इसमें 10 बोरी डीएपी और 10 बोरी यूरिया रखा था। इसके अलावा नई बोरिंग कराने के लिए खरीदे गए पाइप, कृषि यंत्र और अन्य सामग्री भी कोठरी में रखी थी। अचानक बोरिंग धंसने से पूरी कोठरी ढह गई और सामान मलबे में दब गया। उदयवीर सिंह ने बताया कि नष्ट हुई खाद व अन्य कृषि सामग्री की कीमत करीब एक लाख रुपये है, जबकि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.