इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: इकदिल शुक्रवार रात हुई रिमझिम बारिश के दौरान क्षेत्र के गांव पर्वतपुरा में काली मंदिर के पास खड़े विशाल पीपल के पेड़ की भारी-भरकम डाल अचानक फटकर मंदिर के ऊपर जा गिरी। डाल गिरने से मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मंदिर के नीचे खड़ी पड़ोसी युवक की कार भी पेड़ की चपेट में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के बीच अचानक तेज आवाज के साथ पीपल की विशाल डाल टूटकर गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थिति देखी तो मंदिर और कार दोनों पेड़ की डाल के नीचे दबे मिले। ग्रामीणों ने किसी तरह डाल को हटाने का प्रयास किया। बाल-बाल बची लोगों की जान गनीमत रही कि जिस समय विशाल डाल टूटकर गिरी, उस समय उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गय...