इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पिछले चार दिनों से बारिश न होने से किसान चिंता में है क्योंकि इस समय फसल के लिए पानी की जरूरत है और खेत सूखे पड़े हैं। धान के लिए पानी चाहिए लेकिन बारिश नहीं हो रही है। तीन दिन तक हल्की बारिश होने के बाद से फिर बारिश बंद है । अभी एक-दो दिन बारिश की संभावना भी नहीं दिखाई दे रही है। जिले में सबसे ज्यादा 60000 हेक्टेयर में धान की खेती होती है इसके लिए पानी की जरूरत होती है। जून में बारिश न होने से धान की नर्सरी तैयार करने में परेशानी हुई और अब धान की रोपाई के लिए पानी चाहिए लेकिन बारिश नहीं हो रही है । किसान आसमान की ओर देख रहे है कि बारिश हो तो खेती का काम आगे बढ़े。

गर्मी और उमस की समस्या बारिश न होने के कारण गर्मी भी बढ़ रही है और उमस परेशान कर रही है। तापमान एक बार फिर बढ़कर बुधवार को 39 ड...