इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा अहेरीपुर में राधा के मकान की छत सोमवार को अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के समय घर में मौजूद राधा, उनकी बहू और एक पुत्री मलबे में दब गए। छत गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के कारण मकान की छत कमजोर हो गई थी। सुबह धूप निकलते ही अचानक छत भरभराकर नीचे आ गिरी। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के मोहल्ले के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान पति संदेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- Banda News: कच्चा मकान भरभराकर गिरा, परिवार और मवेशी बाल-बाल बचे मलबे में दबे तीनों लोगों को ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि स...