Etawah Auraiya News: बारिश के बाद बढ़ा बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल में पहुंचे 450 मरीज
इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। बारिश के बाद मौसम में बदलाव के चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को पं. रामाधीन शर्मा 50 शैया अस्पताल बकेवर की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर में कुल 450 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें 300 नए पर्चे वाले और करीब 150 पुराने पर्चे वाले मरीज शामिल रहे।सीमित स्टाफ के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने सभी मरीजों को उपचार दिया। ओपीडी में एक फार्मासिस्ट और एक स्टाफ नर्स के साथ ट्रेनी छात्रों के सहयोग से सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी, डॉ. रवीन्द्र साहू, डॉ. अभिषेक स्वर्णकार और डेंटिस्ट डॉ. शाहना ने मरीजों को देखा। अधिकतर मरीज जुकाम, बुखार, वायरल और खुजली के थे।सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि मौसम के असर से मरीजों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.