इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र में बारिश के बाद हल्की धूप निकलने के बीच तीन अलग-अलग गांवों में मकान गिरने की सूचना से प्रशासन में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल और नायब तहसीलदार नेहा सचान क्षेत्रीय लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया। तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल ने गांव भेसान पहुंचकर चंद्र प्रभा के मकान का निरीक्षण किया। वहीं नायब तहसीलदार नेहा सचान ने जगसोरा गांव में कविता तथा सिरहोल गांव में विषवती के मकान का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। अधिकारियों ने मकानों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति की जांच-पड़ताल कर आवश्यक जानकारी जुटाई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: मकान गिरने से छप्पर के नीचे रहने को मजबूर परिवार इसके बाद संबंधित रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशा...