इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह तक हुई बारिश खेती के लिए काफी उपयोगी है और किसान अपने कामकाज में तेजी के साथ जुटे हैं। जिले में 1 लाख 6000 हेक्टेयर में खरीफ की फसल हो रही है। उसमें 60 000 हेक्टेयर में धान की फसल है और धान को इस समय पानी की जरूरत थी। धान उत्पादक किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार की शाम को बारिश होने के बाद शुक्रवार की सुबह 3:00 बजे से फिर बारिश होने लगी जिससे खेतों को पानी मिल गया है और किसान तेजी के साथ कामकाज में जुट गए हैं। इस साल जुलाई में कम बारिश हुई है अगस्त में भी अभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...