Etawah Auraiya News: बारिश के कारण गिरी मकान की छत, युवती के सिर लगी गंभीर चोट
इटावा औरैया, अगस्त 26 -- Etawah Auraiya News: महेवा। मंगलवार की शाम से लगातार हो रही बारिश के बीच कई गांव में मकानों की छत और दीवार गिरने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ग्राम लाखी अन्दावा में रमेश बाबू के घर की पक्की छत अचानक गिर गई। हादसे के दौरान घर में मौजूद उनकी 25 वर्षीय पुत्री वंदना छत के मलबे की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल वंदना को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वंदना के सिर पर करीब 12 टांके लगाए गए। हादसे के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गनीमत रही कि छत गिरने की घटना में परिवार के अन्य सदस्य इसकी चपेट में नहीं आए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।छत गिरने की सूचना मिलने पर लेखपाल विवेक यादव तथा ग्राम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.