Etawah Auraiya News: बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस
इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य बेनी रामपाल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु में हुआ था। वे महान शिक्षक, दार्शनिक और विद्वान थे। उन्होंने मद्रास प्रेसीडेंसी कॉलेज से अध्यापन शुरू किया और बाद में ऑक्सफोर्ड व बीएचयू के कुलपति रहे। देश के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति रहते हुए शिक्षा में उनका बड़ा योगदान रहा। उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य संजय सक्सेना सहित अरुण, स्वामी शरण, आलोक, अंकित, विनीत समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.