Etawah Auraiya News: बाबा का नगला में हुई चोरी नहीं हुआ खुलासा, पुलिस के हाथ खाली
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बाबा का नगला गांव में हुई 15 लाख की चोरी का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो चोरी गए सामान की बरामदगी हो सकी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।पीड़ित जगदीश सिंह का कहना है 15 जुलाई की रात को उनके घर से 15 लाख रुपए की चोरी हुई थी। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और जल्द खुलासे का भरोसा दिया था। लेकिन अब तक जांच आगे बढ़ती नहीं दिख रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार चोरी के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों को रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.