इटावा औरैया, नवम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। दीपावली को लेकर कस्ब के बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। प्रमुख बाजारों और मार्गों पर बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसपी ग्रामीण श्रीश चन्द्र ने रात को पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी आरडी मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सहित थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर पैदल गश्त की। यह भी पढ़ें- Pili...