Etawah Auraiya News: बाजरा के खेत में अजगर दिखने से हड़कंप, किया गया रेसक्यू
इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। तहसील क्षेत्र के गांव पिपरौली गढ़िया में मंगलवार दोपहर बाजरा की फसल काट रहे किसान कुलदीप सिंह को खेत में करीब 15 फीट लंबा विशाल अजगर दिखा। किसान की चीख पर आसपास के किसान एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची सेंक्चुअरी टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया। बताया गया कि अजगर ने किसी जानवर का शिकार किया था, जिससे वजन करीब एक क्विंटल था। बाद में उसे चंबल के जंगल में छोड़ दिया गया। क्षेत्र में लगातार तेंदुआ, लकड़बग्घा और अजगर दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से सेंक्चुअरी में बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग की है। रेंजर चकरनगर कोटेश त्यागी ने बताया कि किसान के खेत में एक अजगर मिलने की सूचना मिली थी जिसका रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.