इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के ग्राम जगमोहनपुर में मकान की बाउंड्री कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विरोध करने पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर मां-बेटे को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृजेन्द्र कुमार ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार दोपहर वह अपने मकान की बाउंड्री करा रहे थे। इसी दौरान गांव के सर्वेश कुमार अरुण कुमार, पूनम, रिंकी और दिनेश कुमार, जो अरुण का साला है, वहां पहुंच गए। बृजेन्द्र के मुताबिक मकान को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: मां-बेटी की पिटाई करने पर पांच के खिलाफ केस इसी बात को लेकर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंड...