इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: क्षेत्र के सराय मिठ्ठे निवासी दंपती अखिलेश कुमार दोहरे पत्नी शकुंतला के साथ दवा लेने आ रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से निकल गया। टक्कर लगने से अखिलेश कुमार पत्नी शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को ई-रिक्शा से 50 शैया अस्पताल पहुंचाया दोनों घायलों का इलाज किया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...