Etawah Auraiya News: बाइक फिसलने से दंपति व बेटा सड़क पर गिरा, डंपर ने रौंदा, महिला की मौत
इटावा औरैया, सितम्बर 9 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। सड़क पर फैली मक्का से बाइक फिसल गई और बाइक सवार दंपत्ति व बेटा सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनको कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा बाल बाल बच गया। पुलिस डंपर की तलाश में जुटी है। गांव शादीपुरा थाना चौबिया निवासी पंकज दुबे अपनी पत्नी 24 साल की शालू दो साल के बेटे अच्चू को लेकर बुधवार दोपहर ससुराल सठिगवां कुम्हौल थाना सकरावा से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक इटावा-बरेली मार्ग पर सरसई बंबा चौराहे के पास पहुंची। तभी सड़क पर फैले मक्का के कचरे के ऊपर से गुजरते समय अचानक बाइक फिसल गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिरते ही पीछे से आ रहा डंपर महिला और युवक को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में शालू की मौत हो गई जबकि पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों पैर टूट गए। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.