इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र के बहेड़ा के पास बाइक फिसलने से दंपति और उनका एक वर्षीय बेटा घायल हो गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां ने गिरते समय बच्चे को गोद से नहीं छोड़ा, जिससे बच्चे को मामूली चोटें आईं। ढकाताल निवासी शेष कुमार अपनी पत्नी अर्चना देवी के साथ एक वर्षीय बेटे दिव्यांश को अहेरीपुर दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। बहेड़ा के पास अचानक बाइक फिसल गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अर्चना देवी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...