इटावा औरैया, सितम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बे केऔरैया रोड पर गुरुवार शाम अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल घर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार को भी मामूली चोटें आईं। शास्त्री नगर निवासी सलमान खां पुत्र मोहम्मद शफी गुरुवार शाम करीब सात बजे बाजार से पैदल अपने घर जा रहे थे। वह मस्जिद के पास सड़क किनारे पहुंचे थे, तभी ग्राम कुशगवां अहिरान निवासी गौरव पुत्र वेदराम बाइक लेकर आया और सलमान को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों ने घायल सलमान को बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, रेफर वहां डॉ. शक्ति यादव ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर सलमान को ...