Etawah Auraiya News: बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, दो लोग गंभीर घायल
इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। थाना बसरेहर क्षेत्र के बाईपास पर अकबरपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक जावेद महिला रजनी के साथ बाइक से इटावा से थाना चौबिया क्षेत्र के गांव कर्री पुलिया जा रहे थे। इसी दौरान बसरेहर थाना क्षेत्र के बाईपास पर अकबरपुर चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग उछलकर सड़क किनारे बने गहरे खड्डे में जा गिरे।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर ले जाया गया। यहां से दोनों को सैफई भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.