इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना के नया नहर पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की भिडन्त में दो लोग गम्भीर रुप से घायल हुई जिसमें एक घायल शिक्षामित्र की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया। इस दुर्घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मंगलवार की रात्रि करीब 9 बजे नगर लखना के नया नहर पुल के पास दो मोटरसाइकिल सबार आपस में जबरदस्त ढंग से भिडे जिसमें एक युवक शिवदत्त उर्फ छुन्नू चौबे पुत्र श्रीनारायण निवासी ग्राम जैतपुरा लवेदी जो कि ग्राम हिम्मतपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत है। वहीं दूसरा घायल गजेन्द्र सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी बिझावली बहादुरपुरघार लवेदी बताया गया। दोनों घायलों को लखना चौकी इंचार्ज दीपक भाटी व मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र सिंह व आरक्षी पंकज कुमार ने एक आटो से अस्पताल लाये जहां पर इमरजेंस...