Etawah Auraiya News: बाइकों की टक्कर में दो घायल
इटावा औरैया, अगस्त 31 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के सराय चौरी गाँव में आगे चल रहे एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों बाइक चालक चोटिल हो गये। मौके पर विवाद की स्थिति बन गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बाइक चालकों को थाने ले गयी. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गाँव जारपुरा निवासी रवि कुमार बाइक से भरथना की ओर आ रहे थे तभी पीछे से आ रहे बकेवर के गाँव नगला खजुरिया निवासी आदित्य कुमार की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों चालक चोटिल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.