Etawah Auraiya News: बहादुरपुर में आरआरसी सेंटर पर लटकता ताला
इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। विकास खंड महेवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में कचरा प्रबंधन के लिए बनाया गया आरआरसी सेंटर शोपीस बनकर रह गया है। सेंटर पर ताला लटकने के कारण ग्रामीण खुले में कचरा डालने को मजबूर हैं। इससे गांव में गंदगी फैलने के साथ ही बीमारियां पनपने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण सुरेश, महेश, दिनेश चौहान, प्रवीण सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि जब से आरआरसी सेंटर का निर्माण हुआ है, तब से ही उस पर ताला लटका हुआ है। सेंटर का संचालन शुरू न होने से गांव में कचरा निस्तारण की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मजबूरी में ग्रामीण घरों से निकलने वाला कचरा खुले स्थानों पर डाल रहे हैं, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। आरआरसी सेंटर का निर्माण गांव में निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को एकत्र करने तथा उसका उचित निस्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.