Etawah Auraiya News: बहन को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम
इटावा औरैया, जुलाई 26 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। ऊसराहार क्षेत्र में बहन को ससुराल से लेने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा ऊसराहार-किसनी मार्ग पर हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कन्नौज जनपद के रावसाइन गांव निवासी 32 वर्ष लालू रविवार सुबह अपनी बहन सोनम को उसके ससुराल मैनपुरी के मकयानी गांव से लेने के लिए बाइक से निकला था। स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ते में आगे चल रही एक बाइक के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई。
परिवार में शोक का माहौल घटना की सूचना मिलने पर मृतक का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.