Etawah Auraiya News: बर्तन की दुकान में सेंध, दीवार तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी चोरी
इटावा औरैया, जुलाई 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर की व्यस्ततम सब्जी मंडी गेट पर स्थित एक बर्तन की दुकान में सेंध लगाकर चोर ने नगदी व दो सोने की अंगूठी पार कर दीं। लगभग दो लाख का माल पार करने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है। घटना की जानकारी दुकानदार को बुधवार की सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के तहत स्थित मंडी गेट पर वैद्यजी बर्तन स्टोर के नाम से दुकान है। दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की रात को दुकान बंद करके घर गया था और बुधवार की सुबह 11 बजे वापस दुकान पर पहुंचा। दुकान खोलते ही गोलक व अन्य सामान बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि दुकान के पीछे के हिस्से की एक दीवार में बड़ा होल था, इससे चोरी का अंदाजा हुआ। उसने घटना की जानकारी पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.