Etawah Auraiya News: बरालोकपुर पेट्रोल पंप के पास मृत अवस्था में पड़ी महिला
इटावा औरैया, जुलाई 30 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे मार्ग पर बरालोकपुर पेट्रोल पंप के पास एक महिला का शव मिला। शव मिलने की जानकारी पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बुधवार की रात 9 बजे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात महिला घायल हो गई। वहीं लोगों ने बताया है कि घायल काफी देर तक पड़े रहने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। वहीं आसपास के लोगों ने मृतक अवस्था में महिला को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। चौबिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.