Etawah Auraiya News: बरसात के बाद ढहा गरीब का कच्चा मकान, परिवार के सामने रहने का संकट
इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। विकास खंड महेवा क्षेत्र के थाना लवेदी अंतर्गत ग्राम नवादा खुर्द के मोहल्ला गढ़ी निवासी रमेश चंद्र तिवारी का कच्चा मिट्टी का मकान बरसात के बाद अचानक ढह गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। रमेश चंद्र तिवारी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कच्चे मकान में रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे है। बरसात के बाद उनका मिट्टी का मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। ऐसे में सर्दी के मौसम में परिवार के साथ पालतू पशुओं को सुरक्षित रखने की भी समस्या पैदा हो गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता असलेन्द्र सिंह चौहान ने डीएम से मांग की है कि गांव में ऐसे गरीब परिवारों को चिह्नित किया जाए, जो आज भी कच्चे मकानों में जीवनयापन कर रहे हैं। पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.