Etawah Auraiya News: बरसात के बाद कच्ची छत का हिस्सा गिरा, गृहस्थी का सामान दबा
इटावा औरैया, अगस्त 31 -- Etawah Auraiya News: भरथना। बरसात के बाद निकली धूप के बीच सोमवार सुबह बाहरपुर गांव में एक मजदूर के घर की कच्ची छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गांव निवासी जनवेद सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार सुबह करीब चार बजे वह शौच से लौटकर घर पहुंचा ही था, तभी कच्ची छत का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। मलबे में करीब तीन क्विंटल गेहूं, गैस चूल्हा, चारपाई, बर्तन समेत अन्य गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने बताया कि रक्षा बंधन के चलते उसकी पत्नी और बच्चे रिश्तेदारी में गए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.