इटावा औरैया, जुलाई 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। जिले में तमाम स्थानों पर सड़क बाजार हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और इन गड्ढों में बारिश का पानी भर रहा है। इसके कारण न सिर्फ आवागमन मुश्किल है बल्कि हादसे भी हो जाते हैं और इन हादसों में लोग चोटिल भी हो जाते हैं। अभी बारिश से पहले ही सड़कों की मरम्मत कराए जाने का अभियान चला था, इसके बाद भी तमाम सड़कों पर गड्ढे हैं और यह गड्ढे जानलेवा साबित भी हो जाते हैं। सड़कों के इन बड़े गड्ढों में पानी भरा होने के कारण यह अनुमान ही नहीं लग पता कि गड्ढे कितने गहरे हैं और दुर्घटना हो जाती है। व्यवस्था यह है कि बारिश से पहले सड़क दुरुस्त कर दी जानी चाहिए लेकिन इन दोनों नियमों का पालन नहीं होता और सड़क बदहाली की स्थिति में बनी रहती हैं। सड़कों के गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं。

ल...