इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: इटावा। यहां कांशीराम कालोनी में पांच दिन से बिजली संकट का सामना कर रहे कालोनी के लोगों का गुस्सा फट पड़ा और मंगलवार की देर रात को वे बिजली सप्लाई चालू करने की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पहुंच गए। उन्होने बिजली सप्लाई चालू करने की मांग की। काफी देर तक बातचीत के बाद विभाग ने बिजली सप्लाई चालू कर दी तब कालोनी वाले वापस लौटे। हालांकि बुधवार की सुबह फिर बिजली बंद कर दी गई। विभाग का कहना है कि इस कालोनी में 812 आवास है इनमें से सिर्फ 224 ने ही कनेक्शन लिया है। वह भी बिल जमा नहीं करते ऐसे में बिजली सप्लाई कैसे दी जा सकती है。

बिजली सप्लाई नहीं मिलने पर लोगों की परेशानी बिजली सप्लाई ना मिलने को लेकर कालोनी के वे लोग भी परेशान हैं जिन्होने कनेक्शन करा रखे हैं। इस मामले में बिजली विभाग ...