इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक शहर के बीकानेर रेस्टोरेंट में हुई। अध्यक्षता व्यापारी सत्यवीर यादव ने की। जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने कहा कि आज व्यापारी सबसे अधिक परेशान है। महंगाई, बढ़ती लागत और बाजार में घटती खरीदारी से छोटा व मझोला व्यापारी परेशान है। 2027 में व्यापारी अपनी ताकत से सपा की सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। व्यापार सभा व्यापारियों की आवाज सड़क से सदन तक उठाएगी। वक्ताओं ने कहा कि कुछ संगठन व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने के बजाय अधिकारियों की चापलूसी में लगे हैं, जबकि समाजवादी व्यापार सभा जमीनी मुद्दों पर लड़ रही है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: सपा प्रयागराज में उठाएगा व्यापार और पीडीए हित का मुद्दा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसेवक यादव ने संगठन को म...