Etawah Auraiya News: बच्चों को स्कूल से लेकर लौट रहा युवक हादसे में घायल
इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार मिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर स्कूल से दो बेटियों को लेकर घर लौट रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बेटी भी घायल हुई है। विक्रमपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह सेंगर अपनी बेटियों दिव्या और भावना को लुहन्ना चौराहा के पास स्थित स्कूल से स्कूटी पर बैठाकर घर लौट रहे थे। कचौरा रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र सड़क पर जा गिरे और ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनकी कमर के ऊपर से निकल गया। हादसे में उनकी कमर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। टक्कर लगते ही दोनों बेटियां उछलकर सड़क पर दूर जा गिरीं। दिव्या के सिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.