इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। सीडीओ संजय सिंह ने बरचोली के परिषदीय स्कूल का भी निरीक्षण किया। बच्चों की कम होने पर उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की संख्या बढ़ाने को कहा। शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि प्रायवेट विद्यालय चकरनगर में चल रहे है जिसकी बजह से बच्चे कम हो रहे है। सीडीओ ने बच्चों से पूछा कि खाने में क्या खाया। इस पर कक्षा 7 की छात्रा आकांक्षा ने कहा कि आलू बैगन की सब्जी। सीडीओ ने बच्चो से पूछा क्या उन्हें दूध और फल मिलते है। बच्चों ने कहा कि फल तो मिलते है लेकिन दूध नही मिलता है। छात्रा आकांक्षा ने कहा कि पढ़कर डॉक्टर बनना चाहती हूँ, तो कक्षा 7 के ही वंश ने कहा कि मैं आईपीएस की तैयारी करूंगा। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सीडीओ ने अधिकारियों संग किया गोशालाओं का निरीक्षण जिस पर सीडीओ ने खुशी जताते हुए कहा बिल्...