इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा बकेवर में भोलेनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल भव्य शंकर बारात ने कस्बा के तीन रोडों पर भ्रमण किया शंकर बारात का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव व सांसद जितेन्द्र दोहरे ने फीता काट कर बारात को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। शंकर बारात में झांकिया आकर्षण के केन्द्र रही। बारात में बकेवर लखना सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भी भारी संख्या में भीड़ रही। नगर के लोगों ने पुष्पवर्षा के बारात का स्वागत जगह जगह किया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चन्द्र सीओ भरथना रामदबन मौर्य थाना प्रभारी विपिन मालिक था‌ना प्रभारी लवेदी अनिल कुमार विश्वकर्मा भारी पुलिस बल के साथ जगह जगह तैनात रहे। भोलेनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में वन खंडेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई भग...