इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। शासन ने 50 शैय्या अस्पताल में एक ईएमओ को तैनात कर दिया हैं। डॉ शक्ति कुमार यादव को बकेवर अस्पताल में ईएमओ के रूप में तैनात किया है। मंगलवार शाम को जारी पोस्टिंग लिस्ट में जिले को तीन नए डॉक्टर मिलें हैं। अस्पताल में पहले तैनात मेडीकल अवकाश पर गए ईएमओ डॉ रविन्द्र साहू ने भी मंगलवार को वापस आकर जॉइन कर लिया है।

डॉक्टरों की कमी बकेवर के 50 शैया अस्पताल में पिछले कई महीनों से डॉक्टरों का टोटा बना हुआ है। वहीं अस्पताल की इमरजेंसी में पिछले 15 दिनों से कोई ईएमओ डॉक्टर नहीं था।अस्पताल में मात्र सीएमएस डॉ संदीप गुलाटी व बालरोग विशेषज्ञ डॉ तैय्यब ही थे। जिसके कारण सीएमएस व डॉ तैय्यब को ओपीडी व इमरजेंसी दोनों में ड्यूटी करनी पड़ रही थी। शासन के निर्देश पर मंगलवार को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्...