Etawah Auraiya News: बकरियों को बचाने में झुलसे होमगार्ड की मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 21 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग में झुलसे गांव विरहीपुर निवासी होमगार्ड विश्राम सिंह ने छह दिन तक जिंदगी से संघर्ष करने के बाद बुधवार तड़के सैफई मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। 16 अक्टूबर की शाम घर में आग लगने पर विश्राम सिंह नीचे बंधी बकरियों को बचाने पहुंचे थे। इसी दौरान वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.