Etawah Auraiya News: बकरियों को बचाने दौड़े होमगार्ड आग में झुलसे
इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। छप्पर में धधकती आग के बीच बकरियों को बचाने की कोशिश में होमगार्ड विश्राम सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। विरहीपुर गांव निवासी विश्राम सिंह पुत्र रामस्वरूप शुक्रवार देर शाम घर पर थे। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। नीचे बंधी बकरियों को बचाने के लिए वह लपटों के बीच पहुंच गए, लेकिन खुद आग की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि होमगार्ड के बेटे संदीप के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.