Etawah Auraiya News: बंबे की पुलिया से हटाया कूड़ा, जलभराव से राहत
इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। जगसोरा और पचपेड़ा के पास बंबे की पुलिया में जमा कूड़ा-कचरा हटने के बाद करीब दो दर्जन किसानों की 350 बीघा फसल को जलभराव से राहत मिल गई। खेतों में पानी भरने और धान की फसल खराब होने की खबर प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आया। एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह के निर्देश पर मंगलवार को विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिया और बंबे की सफाई कराई। तीन दिन पहले जगसोरा और पचपेड़ा के पास बंबे की पुलिया कूड़ा-कचरा जमा होने से अवरुद्ध हो गई थी। पानी की निकासी रुकने से आसपास के खेतों में जलभराव हो गया था। करीब 350 बीघा जमीन में खड़ी धान की फसल प्रभावित होने की स्थिति में पहुंच गई थी। किसानों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। किसानों की समस्या को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.