Etawah Auraiya News: बंद मकान से नगदी सहित पांच लाख के जेवर पार
इटावा औरैया, अगस्त 25 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर टोल प्लाजा के पास बने सूने मकान में चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर उसमें रखे नगदी सहित 5 लाख रुपए के जेवरात पार कर लिए। गंगापुरा के रहने वाले केशव सिंह पुत्र चांदीलाल ने बताया कि वह बख्तियारपुर टोल प्लाजा के पास उनका मकान है। वह दो दिन पहले किसी काम से अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। जब आज सुबह उनकी पत्नी शकुंतला देवी गांव गंगापुरा से मकान पर गए तो उन्होंने दरवाजे की कुंडी का ताला कटा हुआ देखा।
चोरी की जानकारी जैसे ही वह दूसरी मंजिल की छत पर गईं तो उसमें बक्से में रखे कपड़े नीचे बिखरे हुए पड़े थे। ये देखकर घर में चोरी की घटना की जानकारी हुई और पत्नी शकुंतला गश खाकर गिर गई। परिवार वाले जानकारी पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.