Etawah Auraiya News: फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी आग, हजारों का सामान राख
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर,संवाददाता। कैस्त स्थित गंगा किराना स्टोर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। दुकान बंद होने के कारण शटर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विजय प्रताप निवासी नगला विष्णु ने लोगों की मदद से दुकान के ताले तुड़वाकर शटर खुलवाया। शटर खुलने के बाद आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा चावल, रिफाइंड, बिस्किट, दाल, तेल, दोना-पत्तल समेत अन्य किराना सामान और फ्रिज जलकर नष्ट हो गया। दुकान स्वामी के अनुसार रक्षाबंधन के चलते शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। इसी दौरान आग लग गई। प्रथम दृष्टया फ्रिज में शॉर्ट सर्किट को आग लगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.