Etawah Auraiya News: फ्रिज में उतरने करंट से छात्रा झुलसी
इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम इकनौर में मंगलवार शाम फ्रिज के केबल में शॉर्ट सर्किट होने से छात्रा को करंट लग गया। इससे वह घायल हो गई। ग्राम इकनौर निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे उनके घर में लगे फ्रिज के केबल में अचानक फाल्ट हो गया और उसमें आग लगने लगी। यह देख उनकी 14 वर्षीय बेटी नव्या ने प्लग निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी हथेली जल गई और वह जमीन पर गिर पड़ी। घर की लाइट तुरंत काट दी गई। यदि लाइट नहीं काटी जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पंखा चालू करने में किशोरी को लगा करंट, रेफर छात्रा को बकेवर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.