इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्री राधाबल्लभ मंदिर की सजावट देखते ही बन रही थी। पूरे मंदिर परिसर को जहां रंग बिरंगे फूलों से फूल बंगला सजाया गया था वहीं मंदिर परिसर के बाहर बिजली की आकर्षक सजावट की गई थी। ठाकुर जी के गर्भगृह में बेला, चमेली, गुलाब कमल व अन्य फूलों से सजावट की गई थी। सजावट के लिए वृंदावन व अन्य क्षेत्रों से फूल मंगाये गये थे। फूलों की भीनी भीनी खुशबू से पूरा मंदिर महकता रहा। देर रात तक मंदिर में भगवान के श्रृंगार दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। सभी ने ठाकुर जी की मनभावन छवि को खूब निहारा और अपने अपने मोबाइल में खूब तस्वीरें भी खींची। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: भगवान के बाल रूप स्वरूप को भक्तों ने खूब निहारा यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: नंद घर आनंद भयो जय...