Etawah Auraiya News: फीडर पर एसएसओ की बिगड़ी तबीयत
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। उपखंड कार्यालय पर तैनात एसएसओ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही जेई कौशल पाण्डेय ने तत्काल उन्हें अस्पताल भिजवाया और निर्बाध विजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए दूसरे एसएसओ को फीडर पर तैनात कर दिया। कैस्त स्थित विजली फीडर पर कार्यरत एसएसओ आशीष कुमार को अचानक तेज सिरदर्द, उल्टियां और चक्कर आने लगे। हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जेई कौशल पाण्डेय ने रवि, कुलदीप, जितेंद्र व अन्य कर्मचारियों के सहयोग से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया।इधर, बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए जेई ने धरवार निवासी एसएसओ दीपक कुमार को तत्काल फीडर का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.