Etawah Auraiya News: फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा अघीनी का आयुर्वेदिक चिकित्सालय
इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच ताखा क्षेत्र के अघीनी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की बदहाली उजागर हुई है। यहां तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. इंदू सिंह पिछले साढ़े चार साल से जसवंतनगर में संबद्ध हैं। अस्पताल फार्मासिस्ट आदर्श शर्मा के सहारे चल रहा है, यहां वार्ड ब्वॉय तक नहीं है। बुखार पीड़ित बम्हनीपुर निवासी अहमद अली दवा लेने पहुंचे तो डॉक्टर मौजूद नहीं थीं, फार्मासिस्ट ने ही दवा दी। फार्मासिस्ट ने बताया कि रोज 20 से 25 मरीज आते हैं, नब्ज देखकर दवा देते हैं। विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी ने चिंता जताते हुए जिलाधिकारी से नियमित तैनाती की मांग की है। क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि जसवंतनगर में पंचकर्म केंद्र खुलने के कारण प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.