Etawah Auraiya News: फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, अगस्त 13 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। पड़ोसी से गाली गलौज के बाद एक युवक ने घर के पास जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। गांव चांदई निवासी 24 वर्षीय सिकंदर पुत्र श्याम बाबू का पड़ोसी गौरव से किसी बात को लेकर बुधवार शाम विवाद के साथ ही गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद सिकंदर आत्महत्या करने की बात कहते हुए जंगल की तरफ भागा। बचाने के लिए पीछे से परिवार व गांव के लोग पहुंचे। लेकिन वह जंगल में छुप गया। गुरुवार को उसका शव एक पेड़ पर लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। मृतक के भाई कन्हैया ने एक पड़ोसी युवक पर मारपीट कर भाई को आत्महत्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.