Etawah Auraiya News: फसल कटवाने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट
इटावा औरैया, जुलाई 15 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम पीपरीपुरा निवासी शिल्पी पत्नी अजीत ने गांव के ही पांच लोगों पर खेत में खड़ी फसल जबरन कटवाने, विरोध करने पर लाठी-डंडों और बेलचे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता शिल्पी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने खेत पर पहुंची तो गांव के रवी, सुमन देवी, नीरज, ममता और एक अन्य व्यक्ति उसकी खड़ी फसल कटवा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लाठी, डंडे और बेलचे से मारपीट की। आरोप है कि बेलचे से उसके सिर में चोट पहुंचाई गई तथा उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पीड़िता कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.