Etawah Auraiya News: फफूंदी लगी मिठाई लेकर डीएम के पास पहुंचा युवक
इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के कृष्णा मिष्ठान भंडार से खरीदी गई मिठाई फफूंदी लगी दी गई। डीएम से शिकायत के बाद सैंपल लिया गया है। फतेहपुरा निवासी अभिषेक सिंह राजावत ने बताया कि उन्होंने 14 अगस्त की सुबह कृष्णा मिष्ठान भंडार से 500 ग्राम मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचकर डिब्बा खोला तो मिठाई पर फफूंदी लगी दिखाई दी। इसके बाद वह मिठाई लेकर दुकान पर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां दुकानदार ने उनके साथ गालीगलौज और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उसने डीएम से मिलकर फफूंदी लगी मिठाई दिखाई और कार्रवाई की मांग की। डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को मामले की जांच करने और मिठाई का नमूना लेने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: दूषित बर्फी, लड्डू, फिंगर चिप्स कराए नष्ट, दो नमूने संग्रहित शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.