Etawah Auraiya News: प्लॉट का बैनामा कराने बुलाकर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। प्लॉट का बैनामा कराने के नाम पर बुलाकर एक युवक के साथ मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रोड आजाद नगर निवासी दिनेश कुमार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने सुंदरपुर रोड एक प्लॉट का सौदा किया था। आरोप है कि प्लॉट के एवज में उसने करीब डेढ़ माह पहले एक लाख रुपये एडवांस के रूप में दे दिए थे। भुगतान के दौरान वीडियो भी बनाया गया था, जो उसके पास मौजूद है। पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपित लगातार प्लॉट का बैनामा टालते रहे। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि संबंधित प्लॉट की बाउंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.