Etawah Auraiya News: प्रेमी के हाथ कांपे तो बेटी ने सिर कूच कर मार डाला
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के टीबी अस्पताल के पास कांशीराम कालोनी में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी नाबालिग बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर की थी। पुलिस ने बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। कलयुगी बेटी ने अपने महज पांच महीने के प्यार को पाने के लिए अपने पिता को रास्ते से हटाने का तानाबाना बुना। चाय में बेहोशी की दवा मिलाने के बाद जब पिता बेहोश हो गया तो उसके हाथ पैर बांध दिए और सिलबट्टे से उसकी हत्या कर दी। कांशीराम कालोनी के ब्लाक 14 में रविवार को भीषण दुर्गंध आने के बाद पुलिस ने यहां रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड श्याम सुंदर कठेरिया के बाहर से बंद 215 नंबर कमरे का ताला तोड़ा। ताले तोड़ने के बाद पुलिस को बक्शे में कंबल में लिपटा उनका शव मिला था। श्याम सुंदर अपनी 17 साल की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.