Etawah Auraiya News: प्रेमिका के पति का शर्ट से गला घोट फेंक दिया शव
इटावा औरैया, जुलाई 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। दो दोस्तों के साथ मिलकर प्यार में रोड़ा बन रहे प्रेमिका के पति की हत्या कर शव फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को पहले शराब पिलाई और फिर शर्ट से उसका गला घोट शव को सेंगर नदी किनारे फेंक दिया। मामले का खुलासा कर पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ केपी सिंह ने बताया कि 18 जून को सैफई में लरखोर-मोहनपुरा गांव के बीच सेंगर नदी किनारे एक शव मिला था। शव की शिनाख्त न होने पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। शिनाख्त की कोशिशों के बीच पता चला कि फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में जहानपुर निवासी 35 वर्षीय कुलदीप यादव की गुमशुदगी का मामला दर्ज है। कपड़ों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शव की पहचान कुलदीप यादव के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.