इटावा औरैया, नवम्बर 22 -- Etawah Auraiya News: इटावा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज से प्राचार्य पद के लिए घोषित चयन में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज, हैवरा, इ के वर्तमान प्राचार्य प्रो. डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा का एक बार फिर चयन हुआ है। खास बात यह है कि इस चयन प्रक्रिया में इटावा से उनका एकमात्र चयन हुआ है। प्रो. शैलेन्द्र शर्मा लंबे समय से उच्च शिक्षा, शिक्षण, शोध एवं महाविद्यालय प्रशासन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।उनके पुनः चयन को उनकी शैक्षणिक योग्यता, दीर्घ अनुभव, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनके प्राचार्य पद पर रहते चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज, हैवरा ने शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास के क्षेत्र में प्रगति की है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: यूपी कॉलेज के प्...