इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा,संवाददाता। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक मामले में मजबूत तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी पैरवी की जाए, जिससे दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जा सके। सितम्बर के महीने में 18 सजा हुई हैं और 25 रिहाई हुई हैं। इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अभियोजन कार्यों की समीक्षा केवल औपचारिकता के रूप में न हो, बल्कि प्रत्येक महत्वपूर्ण मामले की गंभीरता से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने उन मामलों की सूची की समीक्षा की, जो पिछले 3-4 वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित मामलों में अब प्रभावी कार्यवाही के लिए आगे बढ़कर निर्णय लेना होगा। न्...